मो. मुजम्मिल/मो. जलील, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

कौसर अली फाउंडेशन के सौजन्य से न्यायालय परिसर में फलदार और छायादार वृक्षों का रोपित कर उर्वरक खाद पानी डाल कर सिंचित किया गया। स्व कौशर अली द्वारा सार्वजनिक क्षेत्रों मे समाज सेवा से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे ले जाने के सपनों को साकार करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं जिसमें आत्मनिर्भर बनाने हेतु शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार के लिए कार्य किए जाएंगे। कोविड-19 को लेकर दिशा निर्देशों का पालन किया गया जिसमें सैनिटाइजर एवं फेस कवर उपयोग कर वृक्षारोपण में भाग लिया।
जिसमें मुख्य रूप से न्यायाधीश रुपेश नाईक और अधिकता अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सलीम उद्दीन कुरैशी, दिलीप श्रीवास्तव लीगल एडवाइजर अनिल भम्मरकर, सलीम कुरैशी, अजय डारोकार, पवन कहार, अभिशेख ठक्कर नाथूराम धुर्वे, कौशर अली फाउंडेशन के मोहम्मद जावेद बैग, जाकिर हुसेन, मोहम्मद कैफ, एजाज सिद्दीकी, सहित अन्य लोग मौजूद थे।
