रहीम शेरानी, उज्जैन (मप्र), NIT:

पुलिस अधीक्षक उज्जैन श्री मनोज कुमार सिंह के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे ऑपरेशन क्लीन के तहत थाना बड़नगर क्षेत्र में 23 सितंबर 2020 को मुंबई V/S कोलकाता IPL मैच पर सट्टा संचालित करने वाले तीन आरोपियों को थाना बड़नगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार 23/09/2020 को थाना बड़नगर पुलिस बल क्षेत्र में भ्रमण के दौरान संगम तिराहा पहुँचा जहां मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि शिक्षक कॉलोनी के एक मकान में आईपीएल मैच की हार जीत पर सट्टा संचालित किया जा रहा है। तफ्तीश करने पर तीन आरोपी 01. पिंकू उर्फ आधार चावला निवासी बड़नगर, 02. दिनेश हांडा निवासी रतलाम, 03. विक्की उर्फ विकास हांडा निवासी रतलाम स्वयं के घर से मुंबई V/S कोलकाता IPL मैच पर सट्टा चलाते हुए पाये गये। आरोपीयों के विरुद्ध थाना बड़नगर पर अप.क्र. 544/2020 धारा 3/4 सट्टा अधिनियम का दर्ज कर उक्त आरोपीयों को मय मश्रुका के गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।
जप्त मशरूका
लेपटॉप, लेपटॉप चार्जर, कीपैड मोबाईल- 04, विवो एंड्रोईड मोबाईल, कैल्कुलेटर 01।
