अकबरपुर शहर वासियों को मिली सौगात, अब जाम से मिलेगी निजात | New India Times

गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:

अकबरपुर शहर वासियों को मिली सौगात, अब जाम से मिलेगी निजात | New India Times

अकबरपुर नगरपालिका के जुड़वा कस्बा शहजादपुर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने एवं समीकरण किए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। अकबरपुर नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा सड़क चौड़ीकरण का शिलान्यास किया गया।

इस संबंध में पालिका अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने बताया कि यातायात व्यवस्था जाम की स्थिति आज वर्षों से जूझ रही थी सड़क चौड़ीकरण होने के बाद लोगों को अब राहत मिलेगी और जाम की समस्या भी उत्पन्न नहीं होगी। आपको बताते चलें कि जिले के दो प्रमुख मार्गों अकबरपुर से दोस्तपुर व अकबरपुर से जलालपुर के दिन बहुरने वाले हैं। करीब 30 किमी लंबी इन दोनों सड़कों का शीघ्र ही जीर्णोद्धार होगा। फिलहाल इस सड़क की हालत बहुत खराब है। गड्ढों की वजह से झटके खाकर लोग गिर जाते हैं और चोटीले भी हो जाते हैं साथ ही साथ अधिशासी अधिकारी सुरेश मौर्य ने बताया कि योजना के तहत सड़कों के निर्माण पर साढ़े पांच करोड़ रुपये की लागत आएगी। निर्माण की जिम्मेदारी सूर्या कांस्ट्रक्शन को सौंपी गई है। शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। संबंधित सड़कों के निर्माण से करीब 50 हजार की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा।
लोगों को सुचारु आवागमन में किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो इसके लिए शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत न सिर्फ नई सड़क का निर्माण कराया जा रहा है बल्कि नवीनीकरण योजना के तहत क्षतिग्रस्त सड़कों को भी दुरुस्त कराया जा रहा है। इन योजनाओं से जिले के लोगों को भी बड़े पैमाने पर लाभ मिल रहा है। इसी क्रम में नवीनीकरणा योजना के तहत अकबरपुर से जलालपुर व अकबरपुर से दोस्तपुर तक के क्षतिग्रस्त मार्ग को दुरुस्त कराए जाने के प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी प्रदान कर दी है।
लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खण्ड के सहायक अभियंता हरेकृष्ण ने बताया कि अकबरपुर से जलालपुर लगभग 15 किमी, जबकि अकबरपुर से दोस्तपुर लगभग 14 किमी लंबी सड़क का नवीनीकरण साढ़े पांच करोड़ रुपये की लागत से होगा। इसके निर्माण की जिम्मेदारी सूर्या कांस्ट्रक्शन को दी गई है। निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ हो सके इसके लिए संबंधित संस्था को राशि भी उपलब्ध करा दी गई है। शीघ्र ही दोनों सड़कों का निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। संबंधित सड़कों के निर्माण से लगभग 50 हजार की आबादी को सुचारु आवागमन में लाभ मिलेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version