यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

बाड़ी नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी विजय प्रताप सिंह राठौर को काम के प्रति लग्न व जनसेवा के लिए सदा तैयार रहने की एक और उपलब्धि दी गई, उनको हाल ही में नव निर्मित नगर पालिका सरमथुरा का भी अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। आज से विजय प्रताप सिंह राठौर बाड़ी, बसेड़ी नगर पालिका के साथ-साथ सरमथुरा नगर पालिका का भी कार्यभार संभालेंगे। उनके करीबियों ने बताया कि धौलपुर जिले के कोटरा गांव में एक साधारण से परिवार में जन्मे विजय प्रताप सिंह राठौर बचपन से ही मेहनती हैं और सदा अपने लक्ष्य की तरफ ही अपना ध्यान केंद्रित करने वाले व्यक्ति हैं। उनसे आशा की जाती है कि आप बाड़ी, बसेड़ी की तरह ही सरमथुरा नगर पालिका में भी अपने काम के प्रति अपना नाम रोशन करेंगे। इसको देखते हुए विजय प्रताप सिंह राठौर को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।
