मंत्री गोपाल भार्गव पर सिंहस्थ पर सरकार को घिरवाने का आरोप | New India Times

सरवर खान ज़रीवाला, भोपाल, NIT; ​मंत्री गोपाल भार्गव पर सिंहस्थ पर सरकार को घिरवाने का आरोप | New India Timesशिवराज सरकार के वरिष्ठ मंत्री गोपाल भार्गव एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार मामला सिंहस्थ से जुड़ा है और संदेह है कि विधानसभा में इस मुद्दे को उछलवाने में उनकी भूमिका रही है। इसका खुलासा विपक्षी दल कांग्रेस के एक वरिष्ठ विधायक ने कर दिया है। वहीं मंत्री के इस खुफिया काम को जब विपक्षी दल के वरिष्ठ सदस्य ने सार्वजनिक कर दिया तब आज भोपाल के प्रमुख दैनिक अखबार ने भी यह पूरा मामला प्रकाशित कर दिया है। हालांकि अखबार ने किसी व्यक्ति का नाम नहीं लिखा है, लेकिन विधानसभा में हुई घटनाक्रम की गूंज मुख्यमंत्री निवास से लेकर दिल्ली तक हो रही है।​

मंत्री गोपाल भार्गव पर सिंहस्थ पर सरकार को घिरवाने का आरोप | New India Timesऐसा माना जा रहा है कि पिछले सप्ताह विधानसभा सत्र के दौरान सिंहस्थ के आयोजन में भ्रष्टचार के आरोपों को उठवाने के पीछे मंत्री भार्गव ने विपक्षी दल कांग्रेस को सेट किया था और यही वजह है सिंहस्थ के आयोजन के आठ माह बाद विधानसभा में नोटबंदी और किसानों समेत अन्य समस्याओं को छोड़ कांग्रेस ने सिंहस्थ आयोजन को निशाने पर रखा था। यह अलग बात है कि सदन के  भीतर जब सिंहस्थ पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जा रहे थे उस दौरान कई मंत्री बचाव में खड़े होकर कांग्रेस को घेरने की कोशिश कर रहे थे। इनमे वरिष्ठ मंत्री गोपाल भार्गव भी शामिल मिल रहे, जिन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलने की कोशिश की और इसी दौरान कांग्रेस के मुखर वक्ता विधायक मुकेश नायक ने चुटकी लेते हुए खुलासा कर दिया की भार्गव जी वैसे तो आप कहते हो कि सिंहस्थ मुद्दे को क्यों नहीं उठा रहे हो और यहा कुछ और कह रहे हैं? नायक के यह शब्द सुनते ही भार्गव क चेहरे की रंगत बदल गई। अब इस मामले में उच्च स्तर पर पड़ताल करवाई जा रही है कि क्या सदन के भीतर सिंहस्थ मुद्दे को उछलवाने में भार्गव की भूमिका रही है?

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version