भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर गरजे सपाई, भाजपा पर सत्ता का दुरुपयोग करने के लगाए आरोप | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर गरजे सपाई, भाजपा पर सत्ता का दुरुपयोग करने के लगाए आरोप | New India Times

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर आज पार्टी के जिला व महानगर के संयुक्त तत्वाधान में धरना-प्रदर्शन का आयोजन कचहरी चौराहे के पास स्थित गांधी उद्यान परिसर में देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।
प्रदर्शन के बाद उत्तर प्रदेश के महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी झांसी को सौंपा गया।
धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गरौठा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव ने देश व प्रदेश की भाजपा सरकार को जमकर कोसा और जनता के साथ अन्याय करने की बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर रही है जिससे जनता का उत्पीड़न बढ़ता ही जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अब तक प्रदेश में कोई विकास कार्य नहीं किया है बल्कि समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान जो विकास कार्य कराए गए थे उन्हीं विकास कार्यों का फीता अब तक काटा जा रहा है। प्रदेश को चहुंमुखी विकास के रास्ते पर लाने वाले अखिलेश यादव ने लखनऊ में मेट्रो, कई विश्वविद्यालय, कई मेडिकल कॉलेजों से लेकर लाखों बेरोजगारों को रोजगार और छात्रों को निशुल्क लैपटॉप जैसी बेहतरीन योजनाएं दी है, जिनका लाभ आज प्रदेश की जनता को मिल रहा है। आगामी 2022 के चुनाव में जनता भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी और समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर गरजे सपाई, भाजपा पर सत्ता का दुरुपयोग करने के लगाए आरोप | New India Times

वहीं अध्यक्षता कर करते हुए जिलाध्यक्ष महेश कश्यप ने कहा कि सरकार भेदभाव पूर्ण रवैये के चलते बेरोजगारों को रोजगार देने में पूर्ण रूप से विफल साबित हुई है और बल्कि जिनके पास नौकरी या रोजगार था उनका भी रोजगार छीनने का काम सरकार ने किया है।
कार्यक्रम में पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर सिंह यादव, तिलक चंद्र अहिरवार, प्रदेश सचिव संत सिंह सेरसा, पूर्व जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव, पूर्व मंत्री अजय सूद, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश पाल, वरिष्ठ नेता जुगल किशोर कुशवाहा, अस्फान सिद्दीकी, चौधरी असलम शेर, विजय झांसिया, तनवीर खान आदि ने विचार व्यक्त किए।
तदुपरांत उप-जिलाधिकारी झांसी को किसानों, बेरोजगारों, प्रदेश में भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं आदि समस्याओं से संबंधित महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में चंद्र प्रकाश मिश्रा, पूर्व प्रवक्ता शकील खान, संजय पाल, यशेन्द्र राजपूत, जवाहर सिंह यादव, पूर्व पार्षद अमित कुशवाहा, प्रतिपाल सिंह, हनीफ़ मन्सूरी, मोहम्मद फारुख शेख, विश्व प्रताप सिंह यादव, संतोष रायकवार, वीरेंद्र प्रताप सिंह यादव, अबरार अली, मो. जाहिद मन्सूरी, सागर पंजाब सिंह यादव, प्रदीप कुशवाहा, श्रीमती दीपाली रायकवार, अल्ताफ रिजवी, पप्पे राईन, परमानंद कुशवाहा, अयान अली हाशमी, हीरेंद्र यादव, देवेंद्र यादव, प्रेम वाल्मिक आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन आरिफ खान ने किया व अंत में सभी का आभार महासचिव के के सिंह यादव ने व्यक्त किया।

By nit

One thought on “भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर गरजे सपाई, भाजपा पर सत्ता का दुरुपयोग करने के लगाए आरोप”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version