जुआ पड़ पर पुलिस ने की कार्रवाई, 11 आरोपी गिरफ्तार | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

जुआ पड़ पर पुलिस ने की कार्रवाई, 11 आरोपी गिरफ्तार | New India Times

थाना देवरी क्षेत्र में हाइवे के पास संजय नगर में मुखबिर की सूचना पर एसडीओपी सुश्री पूजा शर्मा के मार्गदर्शन में आरोपी यासीन खान उम्र 34 वर्ष, काशीराम लोधी उम्र 44 वर्ष, वाहिद खान उम्र 36 वर्ष, फारुख खान उम्र 35 वर्ष मोहनलाल उम्र 57 साल ,इरफान खान उम्र 38 साल ,जद्दू ग्वालियर उम्र 36 साल, गोविंद साहू उम्र 45 साल ,जब्बार खान उम्र 10 साल ,मान खान उम्र 60 साल शाहिद खान उम्र 49 साल, को हाइवे के पास संजय नगर में जुआ खेलते पाए जाने पर आरोपियों के पास से एवं फड़ से नगदी 10050 रुपए एवं 52 ताश के पत्ते जप्त किए गए व आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

आरोपियों को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक विवेक शर्मा, आरक्षक राजीव आरक्षक नृपेंद्र, आरक्षक सरजीत, आरक्षक वीरेंद्र, आरक्षक घनश्याम, एफआरबी स्टाफ एवं आशीष साहू नगर रक्षा समिति सदस्य की आरोपियों की धर पकड़ में सराहनीय भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version