ताड़ोबा जंगल के भीतर एफडीसीएम कर्मचारी का बाघ ने किया शिकार | New India Times

Edited by Maqsood Ali; 

नागपुर ( महाराष्ट्र ), NIT; ​ताड़ोबा जंगल के भीतर एफडीसीएम कर्मचारी का बाघ ने किया शिकार | New India Timesबुध्दपूर्णिमा की रात वॉटर होल सेंसस के दूसरे दिन अर्थात गुरुवार की सुबह 6 बजे के आस पास एफडीसीएम अर्थात फॉरेस्ट डेवलपमेंट क़र्पोरेशन ऑफ महाराष्ट्र लिमिटेड के अग्निशमन कर्मचारी मंगलदास तानबाजी चौधरी पर बाघ ने हमला कर मार डाला।​

ताड़ोबा जंगल के भीतर एफडीसीएम कर्मचारी का बाघ ने किया शिकार | New India Timesबताया जाता है कि मंगलदास 11 मई की सुबह शौचालय के लिए जंगल गया था, उसी दौरान बाघ ने उस पर घातलगाकर हमला किया और मार डाला। चर्चा है कि मंगलदास पर दो बाघों ने हमला किया। जिसमें माया और मड़कासुर नामक बाघों का समावेश है। मंगलदास नवरगांव पुनर्वासित परिवार का सदस्य है।

सूत्रों के अनुसार ताड़ोबा अंधारी बाघ परियोजना के भीतर ताड़ोबा तलाब के पास पंचधारा के पास यह घटना घटी। कर्मचारी पर बाघ द्वारा हमला कर उसे शिकार बनाए जाने की खबर आग की तरह फैल गई।

By nit

Exit mobile version