क्रिकेटर सुरेश रैना के रिश्तेदार के मर्डर व लूट का मामला: झुंझुनूं से जुड़े वारदात के तार,दो संदिग्ध दबोचे, एक की तलाश में डाला डेरा | New India Times

अशफाक़ कायमखानी, जयपुर (राजस्थान), NIT:

क्रिकेटर सुरेश रैना के रिश्तेदार के मर्डर व लूट का मामला: झुंझुनूं से जुड़े वारदात के तार,दो संदिग्ध दबोचे, एक की तलाश में डाला डेरा | New India Times

पंजाब के पठानकोठ जिले के थारियाल गांव में क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा अशोककुमार के घर पर लूट और मर्डर के मामले में संदिग्ध आरोपियों की तलाश करते हुए पंजाब पुलिस और एसआईटी के अधिकारी झुंझुनूं के चिड़ावा थाना इलाके सुलताना गांव पहुंचे। जहां पर उन्हें तीन संदिग्ध आरोपियों की तलाश थी। पंजाब पुलिस ने पदमपुरा-चनाना रोड पर पैट्रोल पंप के पास तथा अमरपुरा रोड के एक खेत से दो संदिग्धों को पकड़ लिया गया। लेकिन एक संदिग्ध पंजाब पुलिस को देखकर भाग गया। जिसकी तलाश खेतों और सड़कों पर की जा रही है। जानकारी के मुताबिक 19—20 अगस्त की दरमियान रात को थारियाल गांव में क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा अशोक कुमार के घर पर लूट के इरादे से आरोपियों ने एंट्री की। जहां पर उन्होंने अशोककुमार, उनके दो बेटे, मां और पत्नी पर भी हमला किया। अशोककुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक फुफेरे भाई कौशल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस मामले में पंजाब पुलिस ने हाइ प्रोफाइल केस होने के नाते एसआईटी भी गठित की है। जो मामले के राजफाश के लिए प्रयास कर रही है। इसी क्रम में पंजाब पुलिस को इनपुट मिले थे कि झुंझुनूं जिले के चिड़ावा कस्बे की सूरजगढ बाइपास पर कचरा बिनने वाले खानाबदोश वर्ग के कुछ युवक इस वारदात में शामिल हो सकते है। पुलिस उनके पीछे लगी हुई थी। जिनमें से दो को सोमवार को चिड़ावा के समीप सुलताना गांव में दबोचा। वहीं दो पर कार्रवाई हुई तो कचरा बिनने के लिए आए हुए एक अन्य युवक भाग गया। बताया जाता है कि आरोपी अपने पास मोबाइल तक भी नहीं रखते और केवल इधर—उधर घूमकर अलग—अलग जगहों से कचरा बिनते है। पकड़े जाने के बाद दो आरोपियों में से एक ने खुद को यूपी का तो एक ने पंजाब का बताया है। लेकिन पुलिस अभी इनके बताई बातों पर विश्वास ना कर अपनी जांच में जुटी हुई है। सुलताना आई पंजाब की टीम का नेतृत्व डीएसपी परमवीर कर रहे है। वहीं उनका साथ चिड़ावा डीएसपी सुरेश शर्मा दे रहे है। इसके अलावा झुंझुनूं की स्पेशल टीम भी साथ में लगी हुई है। पंजाब से जो टीम आई है। उसमें 30 के करीब पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की संख्या बताई जा रही है। आपको यहां यह भी बता दें कि इस घटना के होने के बाद खुद सुरेश रैना ने दो बार ट्विट कर मामले की जांच कर आरोपियों को पकड़ने की मांग की है। वहीं सुरेश रैना अचानक ही आईपीएल छोड़ भारत लौट रहे है। यही नहीं इलाके के सांसद सनी देओल भी मामले के राजफाश करने और वस्तुस्थिति को जानने के लिए पिछले दिनों एसएसपी से मिले थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version