प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर<br>भाजयुमो ने लगाया रक्तदान व प्लाज्मा दान शिविर | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर<br>भाजयुमो ने लगाया रक्तदान व प्लाज्मा दान शिविर | New India Times

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अन्तर्गत युवा मोर्चा बहराइच ने जिला चिकित्सालय में शिविर लगाकर रक्त दान एवं प्लाज्मा दान किया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल के साथ किया। सर्वप्रथम भाजयुमो बहराइच के जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय ने रक्त दान करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की। जनपद के विभिन्न ब्लाकों के लगभग सैकडों युवाओं ने रक्त दान कर अपनी सहभागिता दर्ज कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु की कामना की। जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा पांडे ने बताया प्रधानमंत्री जी के 70 वें जन्मदिन के अवसर पर 70 लोगों को रक्तदान करने का कार्यक्रम प्रस्तावित था जिसमें से बहराइच जिला चिकित्सालय में लगभग 50 व नानपारा में लगभग 20 युवाओं ने इस महादान में सहभागिता की। सभी युवाओं ने स्वैच्छिक रक्तदान कर इस महादान में अपने को शामिल कर स्वयं को पुण्य का भागीदार माना ।
इस अवसर पर आदरणीय जिला अध्यक्ष जी ने उपस्थित होकर युवाओं का उत्साह वर्धन किया तथा रक्तदान करने वाले युवाओं को प्रशस्ति पत्र भी दिया। इस अवसर पर भाजयुमो जिलाउपाध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह आनन्द पाण्डेय परमार्थ सेन चौधरी भरत लाल पाण्डेय महामंत्री अखिलेश यादव गोले जिला मंत्री अमित शर्मा जिला कार्यसमिति सदस्य सुनील वर्मा नीरज शुक्ल सूर्य प्रकाश तिवारी सहित सैकड़ों युवाओं ने रक्त दान किया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह विधानसभा संयोजक पयागपुर निशंक त्रिपाठी विधानसभा संयोजक कैसरगंज गौरव वर्मा जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र मिश्र भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी सतीश सिंह नगर मंत्री अजीत सिंह मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य अनिल साहनी सीएमओ डॉ सुरेश सिंह सीएमएस डॉ डीके सिंह ब्लड बैंक परामर्शदाता नूर मोहम्मद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version