अबरार अहमद खान, चित्रकूट/भोपाल (मप्र), NIT:

महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो नरेश चंद्र गौतम ने आज हिंदी दिवस के अवसर पर कहा कि भारत देशवासियों को एक सूत्र में पिरोने वाली हमारी राष्ट्रभाषा हिंदी है। हम सभी को अपनी क्षेत्रीय भाषाओं के साथ साथ हिंदी भाषा का विशिष्ट सम्मान करना चाहिए। हिंदी भाषा को वैश्विक स्तर की ख्याति तथा प्रतिष्ठा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। कुलपति प्रो गौतम ने इस अवसर पर वीडियो क्लिपिंग भी जारी की।
