कुत्ते को तालाब में फेंकने वाले युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज, श्यामला हिल्स पुलिस कर रही है आरोपी की तलाश | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

कुत्ते को तालाब में फेंकने वाले युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज, श्यामला हिल्स पुलिस कर रही है आरोपी की तलाश | New India Times

भोपाल के कुछ सामाज सेवियों ने थाना श्यामला हिल्स पहुंच कर एक आवेदन देते हुऐ कहा कि हमारे पास एक वीडियो आया है जिसमें एक स्ट्रीट डाग को वन विहार के पास पानी में फेंक दिया। वीडियो में साफ चेहरा भी दिख रहा है शायद उस व्यक्ति का नाम सलमान है जो काज़ी कैम्प का निवासी है, आपसे निवेदन है की इस क्रूरता के लिऐ IPC के तहत अधिनियम 428 और 429 के अंतर्गत मामला दर्ज कर उचित कार्यवाही करें।

थाना श्यामला हिल्स की पुलिस मामले को संज्ञान में लेते हुए कुत्ते को तालाब में फेंकने वाले आरोपी युवक सलमान निवासी टीला के विरुद्ध थाना श्यामला हिल्स पुलिस द्वारा धारा 429 भादवि व पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है एवं आरोपी सलमान की तलाश की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version