बाइक सवार बदमाश बाइक पर सवार महिला से चलती मोटरसाइकिल पर महिला के कुंडल नोंचकर हुए फरार | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

बाइक सवार बदमाश बाइक पर सवार महिला से चलती मोटरसाइकिल पर महिला के कुंडल नोंचकर हुए फरार | New India Times

थाना हैदराबाद क्षेत्र के गांव निजामपुर में गोला सिकंदराबाद हाइवे पर बनी पुलिया से पहले बदमाशों ने बाइक सवार महिला से चलती मोटर साइकिल पर महिला के कुंडल लूट कर फरार हो गये। वहीं निकल रहे राहगीरों ने फौरन ही हल्ला मचाया जिससे थोड़ी दूर पर हड़बड़ाहट में बदमाश मोटरसाइकिल छोड़कर गन्ने के खेत में फरार हो गये।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना नीमगांव क्षेत्र के अंतर्गत सुनोरी गांव निवासी संदीप जो कि अपनी पत्नी पिंकी देवी को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा कर अपने रिश्तेदारी खुटार को जा रहे थे जैसे ही वह गांव निजामपुर के समीप पहुंचे वैसे ही पीछे से सुपर मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने पीछे से मोटरसाइकिल लगा दी और मोटरसाइकिल को बराबर लाकर महिला के चलती मोटरसाइकिल से ही कुंडल लूट कर फरार हो गए, वहीं निकल है राहगीरों ने शोर शराबा कर बदमाशों को पीछे से पकड़ने की कोशिश की लेकिन इतने में ही बदमाशों ने तीव्र गति से मोटरसाइकिल को भगाते हुए विष्णु बेडह मार्ग पर गन्ने के खेत के पास मोटरसाइकिल को छोड़कर फरार हो गये। मोटरसाइकिल पर कोई भी नंबर नहीं लिखा था जिसकी जानकारी ग्राम प्रधान घरथानिया ने प्रभारी निरीक्षक हैदराबाद सुनीत कुमार को दी। मौके पर थाने के सिपाहियों ने पहुंच कर मौके का मुआयना कर गाड़ी को अपने कब्जे में लिया। वहीं प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर मिली है अति शीघ्र ही घटने का खुलासा किया जाएगा। वहीं इस घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल है। 

By nit

Exit mobile version