अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की बुधवार 9 सितम्बर 2020 को शान्ति भवन के पास मीटिंग सम्पन हुई। इस मीटिंग में महानगर अध्यक्ष मोहम्मद आज़ाद खान ने वार्ड न 54 से वार्ड अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीकी को वार्ड अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया। इस दौरान मोहम्मद मुबीन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब बेरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी साहब की बिचारधारा को जन जन तक पहुँचाने की अपील की और जय भीम, जय मीम, जय भारत, जय संविधान के नारों से अपनी बात को रखा। प्रदेश अध्यक्ष जनाब हाजी शौक़त अली साहब की मुहिम सदस्य्ता अभियान को आगे बढ़ाते हुए AIMIM झाँसी टीम ने सदस्यता अभियानचलाया। इस दौरान बूथ अध्यक्ष मुबीन खान, मोहम्मद सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
