अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT;
माध्यमिक शिक्षा मंडल मप्र का हाईस्कूल व हायर सेकंडरी के रिजल्ट की घोषणा शुक्रवार सुबह 9.30 बजे सी एम हाउस में की जाएगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मैरिट में आने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।
इस वर्ष कक्षा 12 एवं कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में 18 लाख 68 हजार विद्यार्थी शामिल हुए हैं। यह पहला मौका होगा जब मा.शि.म के दोनो रिज़ल्ट सी एम की मौजूदगी में एक साथ घोषित किये जायेंगे।
