युवा जिंदगियों को तबाह करने पर तुला है ऑनलाइन जुआ का अवैध कारोबार, सरकारी तंत्र की उदासीनता के चलते सटोरी प्रतिदिन कर रहे हैं लाखों के वारे न्यारे | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

युवा जिंदगियों को तबाह करने पर तुला है ऑनलाइन जुआ का अवैध कारोबार, सरकारी तंत्र की उदासीनता के चलते सटोरी प्रतिदिन कर रहे हैं लाखों के वारे न्यारे | New India Times

उत्तर प्रदेश के जिला लखीमपुर खीरी से सटी तहसील पलिया ऑनलाइन सटोरियों का हब बन चुका है।
सूत्रों के मुताबिक क्षेत्र में बड़े पैमाने पर ऑनलाइन जुआ का अवैध कारोबारचल रहा है जिसमें युवा पीढ़ी अपना सबकुछ हारकर अपने साथ अपने परिवार को भी बर्बाद कर रही है।
बताते चलें कि क्षेत्र में संचालित ऑनलाइन जुआ खिलाने वालों ने युवाओं को अपने मीठे जाल में फंसाने के लिए दर्जनों दलालों को क्षेत्र में फैला रखा है। इस मकड़जाल में फंसकर न जाने कितने युवा अब तक बर्बाद होकर या तो नशे के आदी हो चुके हैं या फिर अपना सबकुछ हारकर अन्य जगहों पर पलायन कर चुके हैं।
सूत्रों की मानें तो इंडो-नेपाल सीमा से मात्र 30 किलोमीटर की दूरी पर बसे पलिया व उसके आसपास के क्षेत्र में भारी पैमाने पर ऑनलाइन जुआ संचालकों के राष्ट्रविरोधी ताकतों से संबंध हो सकते हैं जिनकी सह पर यह ऑनलाईन जुआ संचालक कही न कही भारत की अर्थव्यवस्था को चोट पहुंचाने के उद्देश्य से युवा पीढ़ी को खोखला करने पर जुटे हुए हैं। इनका मुख्य उद्देश्य होता है कि युवाओं को पहले आर्थिक रूप से खोखला कर दें जिसके बाद युवा खुद ब खुद या तो नशे का आदी हो जाएगा या फिर कुढ़ कुढ़ कर आत्महत्या का प्रयास करेगा। अगर जिम्मेदार जल्द ही इन अराजकतत्वों को चिन्हित कर कठोर कार्यवाही नहीं करते हैं तो वह दिन दूर नहीं जब क्षेत्र में युवा उंगली पर गिने जा सकेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version