हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर क्राइम ब्रांच पुलिस ने एक फरार इनामी वारंटी बदमाश को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। बताया गया है कि आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था जिसके ऊपर माधवगंज थाना में धोखाधड़ी सहित अन्य मामले दर्ज थे। जिसके बाद आज आरोपी गौरव पुत्र प्रेम दत्त शर्मा की लोकेशन क्राइम ब्रांच डीएसपी रत्नेश तोमर को स्टेट बैंक चौराहा सिटी सेंटर पर होना पता चली। क्राइम ब्रांच की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 5 हजार के इनामी आरोपी गौरव को गिरफ्तार कर लिया।
