Edited by Savita Upadhaya;
शाहजहांपुर (यूपी ), NIT;
शाहजहांपुर के सदर बाजार क्षेत्र में आवास विकास कॉलोनी के निकट ईदगाह रोड पर गैस किट लगी बैन में गैस सिलेंडर फट जाने से तेज धमाके के साथ आग लग गई जिससे मारुति वैन के परखच्चे उड़ गए।धमाके की आवाज सुन कर आसपास के घरों में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया और सड़क दोनों तरफ से जाम होईगई। अच्छा यह रहा कि इसमें किसी के हताहत या घायल होने की कोई खबर नहीं है।
मिली जानकारी के मुताबिक शाहजहांपुर के लाल इमली चौराहे से ईदगाह रोड पर आवास विकास कॉलोनी के निकट एक मारुती वैन खड़ी थी। बताया जाता है कि इसमें लगी गैस किट में प्राइवेट तौर पर गैस डाली जा रही थी। इसी वक्त इस में आग लग गई। आग के बाद तेज धमाके के बाद वैन के परखच्चे उड़ गए जिससे चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने किसी तरह आग पर काबू पाया। बताया जाता है कि यह गाड़ी बचपन किड्स प्ले स्कूल की थी।
