चोरी के मामले को मिसिंग का मामला बनाने का भोपाल के गोविंदपुरा थाने पर लगा आरोप, चोरी की बढती वारदातों से छात्र भी हैं परेशान | New India Times

सरवर खान जरीवाला, भोपाल, NIT; ​
चोरी के मामले को मिसिंग का मामला बनाने का भोपाल के गोविंदपुरा थाने पर लगा आरोप, चोरी की बढती वारदातों से छात्र भी हैं परेशान | New India Timesगोविंदपुरा इलाके में बहारी छात्रों के कमरों से लेपटॉप मोबाइल चोरी होने की वारदातों में लगातार इजाफा होता जा रहा है, जिससे परेशान पुलिस ऐसे मामलों में आवेदन लेकर फरियादी को चलता करने का काम कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार तड़के भी ऐसा ही एक मामला रचना नगर में सामने आया था। जिसमें पुलिस को फरियादी की ओर से संदिग्ध के सीसीटीवी फुटैज भी दियेएगए हैं। इसके बाद भी पुलिस ने चोरी की शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया है। इधर पुलिस पुलिस का कहना है कि शिकायती आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।​
चोरी के मामले को मिसिंग का मामला बनाने का भोपाल के गोविंदपुरा थाने पर लगा आरोप, चोरी की बढती वारदातों से छात्र भी हैं परेशान | New India Timesजानकारी के अनुसार फरियादी प्रकाश कुमार मिश्रा (21) ए-425 रचना नगर में किराए से रहता है। सेामवार तड़के वह टहलने के लिए उठा था, इस बीच वह शौच के लिए गया तभी एक अज्ञात लड़का सीढियों से फस्ट लोर पर चढ़ता है और प्रकाश के कमरे में पहुंचने के बाद फरियादी के दो स्मार्ट फोन, उसका पर्स जिसमें नौ सौ रूपये की नकदी, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड व अन्य दस्तावेज को लेकर फरार हो गया। आरोपी के घर में घुसने की तस्वीरें मकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई हैं। जिसकी सीडी के साथ फरियादी थाने में एफआईआर दर्ज कराने पहुंचा था लेकिन पुलिस ने उसे आवेदन लेकर वापस भेज दिया। बताया जा रहा है कि आवेदन में भी जब सामान चोरी जाने का जिक्र किया गया तब पुलिस ने उसे कटवाकर गुम हो जाना लिख वाया, इसके बाद पुलिस ने आवेदन रिसीव कर फरियादी को थाने से चलता कर दिया।

मेरी जानकारी में एसा कोई मामला नहीं है। प्रकाश कुमार मिश्रा नाम के किसी भी फरियादी द्वारा दिया कोई शिकायती आवेदन मेरी जानकारी में नहीं आया है: दिनेश चौहान, टीआई गोविंदपुरा

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version