अधिवक्ता/पत्रकार की दबंग एक्स-रे टेक्नीशियनों ने की पिटाई, अधिवक्ता/पत्रकार ने आरोपियों के खिलाफ की एफआईआर दर्ज करने की मांग | New India Times

फ़राज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

अधिवक्ता/पत्रकार की दबंग एक्स-रे टेक्नीशियनों ने की पिटाई, अधिवक्ता/पत्रकार ने आरोपियों के खिलाफ की एफआईआर दर्ज करने की मांग | New India Times

एक्स-रे कराने गए मरीज को दो दबंग एक्स-रे टेक्नीशियनों ने मारपीट कर घायल कर दिया जिससे वह बेहोश हो गया। घायल मरीज ने कोतवाली नगर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जिला चिकित्सालय में कर्मचारियों की दबंगई कायम है। रसीद मांगने पर अधिवक्ता/पत्रकार की कर्मचारियों ने जमकर पिटाई की। पीड़ित अवधेश वर्मा निवासी रायपुरराजा थाना कोतवाली देहात को शुक्रवार प्रातः सीने में दर्द हुआ तो वह अपने साथी पंकज यादव के साथ जिला चिकित्सालय में चिकित्सक डाॅ. अंशुमान सिंह को दिखाया। चिकित्सक ने उन्हें एक्स-रे की सलाह दी।

अधिवक्ता/पत्रकार की दबंग एक्स-रे टेक्नीशियनों ने की पिटाई, अधिवक्ता/पत्रकार ने आरोपियों के खिलाफ की एफआईआर दर्ज करने की मांग | New India Times

जब वह एक्स-रे विभाग में एक्स-रे कराने गए तो वहां एक्स-रे टेक्नीशियन राकेश प्रताप सिंह व अखिलेश डियूटी पर मौजूद थे। पीड़ित ने एक्स-रे टेक्नीशियन राकेश प्रताप सिंह से एक्स-रे करने का अनुरोध किया तो उन्होंने कहा कि ओपीडी बंद है। यदि 100 रूपये फीस दो तो जुगाड़ से एक्स-रे करा देंगे। जिस पर एक्स-रे टेक्नीशियन राकेश प्रताप सिंह को 100 रूपये दिए। एक्स-रे टेक्नीशियन राकेश प्रताप सिंह को 100 रूपये दिए। एक्स-रे टेक्नीशियन अखिलेश यादव ने कहा कि 100 रूपये और दे दो तो डिजिटल एक्स-रे करवा दें जो सबसे अच्छा रहेगा। पीड़ित ने एक्स-रे टेक्नीशियन अखिलेश यादव को भी 100 रूपये  दिए।

अधिवक्ता/पत्रकार की दबंग एक्स-रे टेक्नीशियनों ने की पिटाई, अधिवक्ता/पत्रकार ने आरोपियों के खिलाफ की एफआईआर दर्ज करने की मांग | New India Times

पीड़ित ने उनसे रसीद मांगा तो एक्स-रे टेक्नीशियन एक राय होकर गालियां देते हुए मारने पीटने लगे। एक्स-रे टेक्नीशियन राकेश प्रताप सिंह अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकालकर जान से मारने का प्रयास किया व जेब से 700 रूपये एक्स-रे टेक्नीशियन अखिलेश यादव ने निकाल लिया। प्राणघातक हमले में अखिलेश वर्मा बेहोश हो गए। दोनों एक्स-रे टेक्नीशियनों ने जानमाल की धमकी दी। उक्त पिटाई के चलते एक्स-रे विभाग के मरीज व तीमारदारों में अफरा तफरी मच गई। लोग जान बचाकर भागने लगे। पीड़ित को जब होश आया तो उसने घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना पर पहुंचे अवधेश वर्मा के भाई मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए इमरजेंसी ले गए तो चिकित्सक ने कहा कि पुलिस के साथ आओ। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली नगर में देकर दबंग एक्स-रे टेक्नीशियनों के विरूद्ध अभियोग दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version