जय आदिवासी युवा शक्ति जयस मेघनगर संगठन ने मध्य प्रदेश पुलिस कर्मियों की मांगों को लेकर अपर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

जय आदिवासी युवा शक्ति जयस मेघनगर संगठन ने मध्य प्रदेश पुलिस कर्मियों की मांगों को लेकर अपर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन | New India Times

जय आदिवासी युवा शक्ति जयस संगठन मेघनगर ने वर्षों से मध्य प्रदेश पुलिस कर्मियों के द्वारा की जा रही मांगों को लेकर अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन का वाचन जयस के जिला मीडिया प्रभारी दिनेश वसुनिया के द्वारा किया गया। ज्ञापन में जयस ने मध्य प्रदेश सरकार से आग्रह कर पुलिस कर्मियों के द्वारा वर्षों से की जा रही मांगो को पूरा करने का आग्रह किया जिस में मुख्य मांगे इस प्रकार है पुलिस कर्मियों का ग्रेड पे 1900 से 2400 किया जाए।
कोरोनो जैसी महामारी के काल में जो महंगाई भत्ता रोका गया है व एग्रीमेंट भी रोका गया है उसे तत्काल दिया जाएगा।
वर्दी भत्ता जो कि ₹ 60 दिया जाता है उसे बढ़ाकर कम से कम ₹800 किया house अलाउंस जो की 460 रुपए दिया जाता है उसे बढ़ाकर कम से कम 1800 रुपए किया जाए।
फूल अलाउंस जो कि वर्तमान में ₹650 दिया जाता है से बढ़ाकर कम से कम 1800 रुपए किया जाए।
स्पेशल अलाउंस जो कि वर्तमान में ₹18 दिया जाता है उसे बढ़ाकर कम से कम 1800 रुपए किया जाएl
जय आदिवासी युवा शक्ति जयस संगठन ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान से ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि मध्य प्रदेश पुलिस कर्मियों की यह मांगे बरसों से लंबित पड़ी है इसे जल्दी से जल्दी पूरा करें और मध्य प्रदेश के प्रत्येक पुलिस कर्मी को इसका लाभ दिया जाए ज्ञापन देने में जयस के कई कार्यकर्ता कोविंद 19 को ध्यान में रखते हुए मुंह पर मास्क लगाकर उपस्थित थे जिसमें मेघनगर जयस अध्यक्ष माधुसिंह डामोर. जयस जिला मीडिया प्रभारी दिनेश वसुनिया, जयस सेक्टर प्रभारी रमसू डांगी, प्रकाश मेडा, राकेश मुनिया, पप्पू मुनिया, दीवान मुनिया आदि जयस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version