माछलिया घाट की मिट्टी धंसने से बस खाई में गिरी | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

माछलिया घाट की मिट्टी धंसने से बस खाई में गिरी | New India Times

झाबुआ खाकरा की सकड़ी पुलिया की साइट की मिट्टी धंसने से मजदूरों से भरी बस पलट गई जिससे ड्राइवर सहीत 27 लोग घायल हो गये। घायलों को 108 की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामा भेजा गया जहाँ से सात गंभीर घायलों को झाबुआ रेफर किया गया है।
पूर्व में भी समाचार पत्रों में इस बारे में समाचार प्रकाशित हो चुके हैं। फेमस माछलिया घाट सेक्शन में रोज जामलगता है और दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं फिर भी
नेशनल हाइवे अथॉरिटी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

झाबुआ कालीदेवी इंदौर बेतूल नेशनल हाईवे क्रमांक 47 के नेशनल हाइवे अथॉरिटी के अंतर्गत आने वाले अधूरे पड़े निर्माण में रोज जाम लग रहा है और दुर्घटनाएं हो रही हैं लेकिन नेशनल हाइवे अथॉरिटी का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। वाहन चालक परेशान हो रहे हैं और दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। गुरुवार को अल सुबह 3 बजे इलाहाबाद से अप्रवासी मजदूरों को लेकर सूरत जा रही यात्री बस खाकरा की सकड़ी पुलिया की साइड की मिट्टी धंसने से पलटी खा कर पुलिया के नीचे जा गिरी जिसमें ड्राइवर समेत 27 लोग घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इलाहाबाद से अप्रवासी मजदूरों को लेकर सूरत जा रही यात्री बस जैसे ही माछलिया घाट सेक्शन उतर कर माछलिया घाट के नीचे स्थित ग्राम खाकरा की सकड़ी पुलिया पर आई कि अचानक साइड की मिट्टी धंसने से पलटी खाकर पुलिया के नीचे जा गिरी जिसमें ड्राइवर समेत 27 यात्री घायल हो गये। घटना की जानकारी लगते ही माछलिया चौकी प्रभारी नरेंद्रसिह राठौर दल बल के साथ मौके पर पहुंचे व 108 की सहायता से घायलों को रामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहाँ ड्यूटी डॉ. संजय बामनिया ने मरीजों का उपचार किया व सात गंभीर घायलों को झाबुआ रेफर किया। गंभीर घायल मीना पति देशराज उम्र 28 वर्ष निवासी सतना, ज्ञानेंद्रसिंह पिता ज्ञानबहादुर उम्र 38 वर्ष निवासी सीधी, सुखनंदन पिता नारायण साहू उम्र 50 वर्ष निवासी सीधी, सुधेश कुमार पिता महावीर वर्मा उम्र 40 वर्ष निवासी सीधी, निलेश पिता प्रेमजी भाई उम्र 30 वर्ष निवासी सूरत गुजरात, उमा पति रामसेवक साहू उम्र 28 वर्ष निवासी सतना, रामसेवक पिता विश्वनाथ साहू उम्र 30 वर्ष निवासी सतना सभी गंभीर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामा में प्राथमिक उपचार के बाद झाबुआ रेफर किया गया था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version