गुलज़ार अहमद, मैनपुरी ( यूपी ), NIT;
मैनपुरी जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके उपाध्याय के खिलाफ एससीएसटी एक्ट और धारा 323 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। उन पर दलित वार्डबॉय के साथ अभद्रता व मारपीट का आरोप लगाया गया था। सीएमएस के खिलाफ कार्यवाई के लिए सपा विधायक ब्रजेश कठेरिया जिला अस्पताल में धरने पर बैठे थे। इस खबर को NIT ने प्रमुखता के साथ प्रकाशित की थी, जिस का संज्ञान लेते हुए सीएमएस डॉ एके उपाध्याय के खिलाफ एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
