पैसों की खातिर बेटे ने अपने ही मां को उतारा मौत के घाट | New India Times

हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

पैसों की खातिर बेटे ने अपने ही मां को उतारा मौत के घाट | New India Times

संजय नगर गोल पहाड़िया निवासी शांताबाई पत्नी मानसिंह जाटव 50 वर्ष की हत्या पैसे को लेनदेन को लेकर उसके छोटे बेटे संजय जाटव 28 साल द्वारा गला दबाकर कर दी गई थी जिस पर थाना जनक गंज में 554/2020 अंतर्गत धारा 302 आदमी क़ायम कर विवेचना में लिया गया था। घटना के बाद से ही आरोपी संजय फरार हो गया था। आरोपी संजय की गुप्तेश्वर पहाड़ी के जंगल में छुपे होने की सूचना प्राप्त होने पर उसकी आज घेराबंदी कर उसे पकड़ लियागया। घटना के संबंध में जानकारी देने पर उसने बताया कि पूरा विवाद जमीन बेचने के एवज में मिले पैसों के लेनदेन को लेकर था। इसी पैसे के लिए उसने नशे की हालत में मां का गला दबाकर हत्या कर दी थी और फरार हो गया था। उस वक्त बड़ा भाई अचानक घर में आ गया और उसने संजय को घटना करते हुए देख लिया था।

आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी विनय शर्मा और उनकी टीम के सदस्य उपनिरीक्षक सुरेश सिंह,उप निरीक्षक आर एस सैनी, आरक्षक केशव, आरक्षक मुकेश दंडोतिया, आरक्षक जितेन सिंह गुर्जर, आरक्षक सुरेंद्र सिंह, आरक्षक राघवेंद्र तोमर, आरक्षक एजाज खान तथा नगर रक्षा समिति के संयोजक संतोष राठौर की सराहनीय भूमिका रही है। पुलिस अधीक्षक अधीक्षक महोदय के द्वारा उपरोक्त आरोपी को पकड़ने वाली टीम को ₹5000 नगद इनाम देने का घोषणा की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version