रहीम शेरानी, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

आलीराजपुर जिले की जोबट विधानसभा की विधायिका कलावती भूरिया ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर प्रदेश के पुलिसकर्मियों का ग्रेड पे 1900 से 2400 रूपये करने के लिये मांग की है।
अपने पत्र में सुश्री भूरिया ने मुख्यमंत्री चौहान से मांग की है कि मध्य प्रदेश में पुलिसकर्मी का पद देशभक्ति जनसेवा की एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रदेश के पुलिसकर्मियों की लम्बे समय से मांग है कि उनका वेतन ग्रेड पे 1900 से बढ़ाकर 2400 रूपये किया जावे।
वर्तमान में चल रही विश्व व्यापी महामारी में भी पुलिसकर्मियों द्वारा अहम भूमिका निभाई जा रही है।
जो किसी से भी छिपी नहीं है। इसके बावजूद 24 घंटे सेवा देने वाले उक्त पद पर सेवारत पुलिसकर्मी को मात्र 1900 वेतन ग्रेड पे से संतोष करना पड़ रहा है। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबुत नहीं हो पाई है।
हाई ड्युटी देने के बावजूद भी इन्हें सही वेतनमान नहीं मिल पा रहा है। पुलिसकर्मी न तो संगठन बना सकता है न ही हड़ताल कर सकता है।
इसलिय इस विभाग के कर्मचारियों की मांग मध्य प्रदेश के विधानसभा के पटल पर नहीं पहुंच पाती है। वर्तमान में समीपस्थ राज्य राजस्थान में भी पुलिसकर्मियों को वेतन ग्रेड पे 2044 प्राप्त हो रही है।
सुश्री भूरिया ने मुख्यमंत्री चौहान से पुलिसकर्मियों को ग्रेड पे में बढ़ोतरी करने की मांग की है।
