मुरादाबाद खनन अधिकारी व अगवानपुर पुलिस चौकी की बड़ी कार्यवाही, आधी रात में अवैध खनन से भरा डंपर पकड़कर किया सीज़ | New India Times

आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

मुरादाबाद खनन अधिकारी व अगवानपुर पुलिस चौकी की बड़ी कार्यवाही, आधी रात में अवैध खनन से भरा डंपर पकड़कर किया सीज़ | New India Times

मुरादाबाद के खनन अधिकारी और मुरादाबाद पुलिस की टीम द्वारा खनन माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। थाना सिविल लाइन के नगर पंचायत अगवानपुर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर खनन किया जा रहा है। दिन ढलते ही खनन माफिया अपनी गाड़ियां लेकर अवैध खनन को निकल पड़ते हैं। खनन की शिकायतें अधिकारियों तक पहुंची तो वे देर रात छापेमारी में निकल पड़े। वहीं खनन अधिकारी विष्ट यादव व अगवान पुर पुलिस चौकी प्रभारी विकास कुमार ने अपनी टीम के साथ मिलकर अगवान पुर क्षेत्र में छापेमारी कर खनन से भरा एक डंपर पकड़ कर चौकी ले आए और उसे सीज कर दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version