बरखा श्रीवास्तव, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर के सवर्ण समाज के सामाजिक संगठन के प्रमुखों ने एससी/एसटी एक्ट के विरोध में आज मुरार सर्किट हाउस पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को निम्न मांगो रखते हुए ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में प्रमुख रूप से सवर्ण आयोग बनाने के साथ-साथ एक्ट के तहत दर्ज प्रकरणों की पहले सत्यता परखने के लिए प्राथमिक जांच अनिवार्य किए जाने हेतु तथा भ्रष्टाचार एवं शोषण से बचने के लिए इन प्रकरणों की विवेचना आईपीएस अधिकारी की पर्यवेक्षण में किए जाने हेतु एंव प्रकरण झूठा पाए जाने पर शासन से प्राप्त क्षतिपूर्ति राशि को मय ब्याज वसूल किया जावे तथा निर्दोष प्रताड़ित करने वालों को दंड का प्रावधान हो, के साथ-साथ संगठनों के प्रमुख पदाधिकारियों ने अपनी बात रखते हुए चेतावनी दी कि यदि एक्ट में जल्दी से जल्दी सुधार नहीं किया गया तो आगामी समय मैं संभाग में होने वाले चुनाव में सवर्ण समाज के संगठन इस आवाज को प्रमुखता से उठाते हुए विरोध करेंगे और विरोध के स्वर प्रदेश के हर गांव और शहर में पहुंचाने का काम किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह राठौर, इंजीनियर कौशल सिंह कुशवाह, श्री परशुराम, सर्व ब्राह्मण संघ के प्रदेश अध्यक्ष संस्थापक इंजीनियर विजय शर्मा, करणी सेना के राजा चौहान, सर्व ब्राह्मण महासंघ के सुनील पटेरिया, सोनू सिंह राजावत, क्षत्रिय महासभा से एवं दिनेश शर्मा भार्गव समाज से उपस्थित रहे।
