राणापुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ने से बना डर का माहौल | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

राणापुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ने से बना डर का माहौल | New India Times

झाबुआ जिला के राणापुर में लगातार बढ़ रहे कोरोना के पॉजिटिव मरीजों की संख्या से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। कोरोना की चपेट में राणापुर विकासखंड के ग्रामीण इलाकों में भी कोरोना का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। आज भी 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सुबह सुभाष मार्ग के एक ही परिवार के 5 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई फिर शाम होते होते 6 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई जिसकी पुष्टि बीएमओ डॉक्टर जी एस चौहान ने की।
लगातार आ रही पॉजिटिव रिपोर्ट के कारण फिर लॉक डाउन लगने की चर्चा आम हो रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version