सीएमएस द्वारा दलित बार्डबॉय से बदसलूकी को लेकर किशनी विधायक बैठे धरने पर, एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करने की मांग | New India Times

गुलज़ार अहमद, मैनपुरी ( यूपी ), NIT;​
सीएमएस द्वारा दलित बार्डबॉय से बदसलूकी को लेकर किशनी विधायक बैठे धरने पर, एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करने की मांग | New India Timesसमाजवादी पार्टी विधायक ब्रजेश कठेरिया समर्थकों के साथ सीएमएस के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए। जिला अस्पताल के सीएमएस एके उपाध्याय पर अस्पताल के दलित वार्डबॉय से बदसलूकी और मारपीट किये जाने का आरोप लगा है।

  • वार्डबॉय के साथ मारपीट का आरोप

मंगलवार को सीएमएस के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए किशनी सीट के सपा विधायक जिला अस्पताल परिसर में धरने पर बैठ गए। विधायक का कहना है कि दलित वार्डवाय लक्ष्मी नारायण से एक व्यक्ति मनमाफिक रिपोर्ट बनवाना चाहता था जो वार्डबॉय ने नहीं बनाई। उस व्यक्ति ने रिपोर्ट बनाने के एवज में पैसा मांगने का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत कर दी।

  • एफआईआर दर्ज कराने की मांग

डीएम ने जांच सीएमएस को सौंपी थी। आरोप है सीएमएस ने चार थप्पड़ शिकायतकर्ता से दलित वार्डबॉय को मरवाये और जातिसूचक गालियां दी। विधायक का कहना है कि जब तक जिला अस्पताल के सीएमएस पर एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई नहीं की जाएगी तब तक वह लगातार यूं ही धरने पर बैठे रहेंगे। वहीं पूरे प्रकरण में एसडीएम सदर अमित कुमार ने बताया है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version