मो. मुजम्मिल/मो. जलील, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव पुलिस थाना अंतर्गत पुलिस चौकी डूंगरिया को 65 लीटर अवैध शराब परिवहन करते आरोपी को धर दबोच ने में सफलता मिली है। शराब जब्ती की कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार एसडीओपी एसके सिंह एवं टीआई राजेंद्र सिंह बिसेन के मार्गदर्शन में की गई मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि सगुनिया से दमुआ की ओर कच्चे महुआ की शराब मोटरसाइकिल से सप्लाई की जा रही है। पुलिस को सूचना मिलते ही 65 लीटर ट्यूब में भरकर ले जा रहे सुमेर सिंह पिता जीमन उम्र 35 वर्ष को टू व्हीलर मोटरसाइकिल एमपी 28 एमक्यू 8309 रोड पर पूछताछ की गई जिसमें में देसी महुआ की शराब ब्लैडर में भरकर ले जा रहा था जिसे पुलिस चौकी डूंगरिया प्रभारी रमेश दुबे, आरक्षक संतोष ठाकुर, आरक्षक जगदीश, आरक्षक योगेश द्वारा कोलिया सगुनिया के बीचो बीच माता मंदिर के पास घेराबंदी कर आरोपी को शराब सहित टू व्हीलर के साथ पकड़ा गया। जिस पर अपराध क्रमांक 239/2020 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भिजवाया गया।
