दिन-दहाड़े युवक की हत्या, ग्वालियर शहर के विभिन्न थाना क्षेत्र में आज एक ही दिन में मिल चुकी हैं पांच लाशें | New India Times

हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

दिन-दहाड़े युवक की हत्या, ग्वालियर शहर के विभिन्न थाना क्षेत्र में आज एक ही दिन में मिल चुकी हैं पांच लाशें | New India Times

ग्वालियर शहर में आज सुबह से पांच शव मिलने से एक बार क्राइम का ग्राफ फिर बढ गया । आज शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अलग अलग जगहों पर पांच शव मिलने से पुलिस भी चक्कर खा गई है। दोपहर के समय रोशनी घर रोड पर आटो में एक खून से लथपथ लाश मिलने से इलाके में हडकंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पडताल शुरू कर दी है।

इंदरगंज थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रोशनी घर रोड पर आटो में खून से लथपथ एक लाश मिलने से हडकंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि आटो एमपी 07 आरए 1756 के पीछे की सीट के नीचे एक लाश पडी हुई थी और सीट पर खून पसरा हुआ था। आटो का नंबर परिवहन विभाग की साइट पर कमल प्रजापति निवासी दुर्गेशपुरी गदाईपुरा ने नाम से दर्ज है। पुलिस ने मामले की जांच पडताल शुरू कर दी है। वहीं पड़ाव थाना क्षेत्र स्थित इटालियन गार्डन के पीछे एक कुंए में से एक युवक का शव मिला है। बताया गया है मृतक संतोष डागौर पुत्र बाबूलाल डागौर शिन्दे की छावनी में रहता था और एक होटल पर कुक का काम करता था। बताया गया है कि वह मानसिक रूप से कमजोर भी था। उधर शहर के महाराजनपुरा थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मणगढ सडक किनारे एक लावारिस अधेड का शव मिला है। वहीं ठाठीपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली ममता पत्नी देशराज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उधर शहर के बहोडापुर थान क्षेत्र में रहने वाली रानी नरवरिया ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली । पुलिस ने इन सभी मामलो में मामला दर्ज कर जांच पडताल शुरू कर दी है।

रोशनी घर रोड पर ऑटो में एक लाश मिली है, मामले की छानबीन की जा रही है, अभी कुछ नहीं कहा जा सकता कि शव किसका है: पंकज त्यागी, टीआई इंदरगंज ग्वालियर।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version