पोस्ट मॉर्टम हाउस में शव बदलने के मामले में डाॅक्टर निलंबित | New India Times

हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

पोस्ट मॉर्टम हाउस में शव बदलने के मामले में डाॅक्टर निलंबित | New India Times

चार दिन पहले ग्वालियर के शव गृह में बॉडी की अदला बदली के मामले में संभाग आयुक्त एम बी ओझा ने एक डॉक्टर को निलंबन पत्र जारी कर दिया है। यह गाज गजराजा चिकित्सालय के फॉरेंसिक मेडिसन विभाग के प्रदर्शक डॉक्टर हीरालाल मांझी पर गिरी है जिनको शासकीय आचरण के विपरीत कार्य करने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

निलंबन की कार्रवाई मध्य प्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9 के तहत कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि में डॉक्टर माझी का मुख्यालय शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय शिवपुरी रहेगा। उल्लेखनीय है कि 14 अगस्त 2020 को अनधिकृत रूप से अधीक्षक जयारोग्य चिकित्सालय विभाग अध्यक्ष फॉरेंसिक विभाग एवं अन्य सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना पद का दुरुपयोग करते हुए शव विच्छेदन गृह में प्रवेश कर मृत व्यक्तियों के शव हस्तांतरित करने की कार्रवाई करवाई गई थी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version