आदिवासी छात्र संगठन ने कॉलेज की विभिन्न समस्याओं एवं सेल्फ फाइनेंस के कोर्स में प्रवेश नहीं देने पर कलेक्टर के नाम डिप्टी कलेक्टर को दिया ज्ञापन | New India Times

रहीम शेरानी, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

आदिवासी छात्र संगठन ने कॉलेज की विभिन्न समस्याओं एवं सेल्फ फाइनेंस के कोर्स में प्रवेश नहीं देने पर कलेक्टर के नाम डिप्टी कलेक्टर को दिया ज्ञापन | New India Times

स्थानीय पी.जी. काॅलेज की विभिन्न समस्याओं को लेकर आदिवासी छात्र संगठन के पदाधिकारियों ने कॉलेज प्रचार्या श्रीमती कल्पना बारिया से मुलाकात कर बताया कि 2005 से कंप्यूटर साइंस का कोर्स संचालित हो रहा था किंतु वर्तमान में इस विषय में प्रवेश चाहने वाले इच्छुक विद्यार्थियों को कोर्स कोड अलॉट नहीं होने के कारण प्रवेश नहीं ले पा रहे हैं जिससे विद्यार्थियों को प्रवेश लेने के पूर्व ही निराशा का सामना करना पड़ रहा है। उक्त समस्याओं को लेकर जब आदिवासी छात्र संगठन के पदाधिकारिगण ने कॉलेज प्रचार्या श्रीमती कल्पना बारिया से चर्चा करने तथा कॉलेज की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया साथ ही निवेदन किया गया की सुदूरवर्ती क्षेत्र अलीराजपुर वैसे ही पहले से शिक्षा के क्षेत्र में काफी पिछड़ा हुआ है और यदि इस प्रकार से संचालित कोर्स भी बंद हो जाएंगे तो पुनः नये कोर्स को खोल पाना अपने आप में बड़ी चुनौती होगी किन्तु श्रीमती बारिया द्वारा अपने स्तर पर समाधान नहीं कर करने तथा आवेदन लेने से ही मना कर दिया। आदिवासी छात्र संघ के पदाधिकरिगण कलेक्टर को ज्ञापन देने पहुंचे जहाँ डिप्टी कलेक्टर श्री राकेश परमार ने ज्ञापन लिया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से पूर्व से संचालित कम्प्यूटर साइंस कोर्स में तत्काल प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ करने के लिए मांग की गई है, उक्त मांग का समाधान नहीं होने पर A.C.S. द्वारा उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी गई। इस अवसर पर मूलेसिंह बंडोडिया अजमेर भिंड, रितेश भिंड, राकेश मंडलोई, रवि मौर्य, कारण चौहान, शंकर जमरा, थावरसिंह, बन्दौर सिंह आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version