अम्बेडकर पार्क पर गहराया विवाद, भीम सेना ने तोड़ी अवैध दीवार | New India Times

साबिर खान, गुरुग्राम/नई दिल्ली, NIT:

अम्बेडकर पार्क पर गहराया विवाद, भीम सेना ने तोड़ी अवैध दीवार | New India Times

समसपुर गांव में सरकारी स्कूल के पास बने अम्बेडकर पार्क के बीचों-बीच रातों-रात दीवार खड़ी करने से विवाद खड़ा हो गया है। भीम सेना प्रमुख नवाब सतपाल तंवर की वायरल ऑडियो क्लिप सुनकर बुधवार को सैकड़ों भीम सैनिक समसपुर गांव में इक्कठे हो गए। भीम सैनिकों ने गुरुग्राम प्रशासन, हरियाणा सरकार और नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, लोगों में सरकार और प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश था। एतिहात के तौर पर भारी संख्या पुलिस बल बुला लिया गया। भारी बारिश की वजह से टैक्सियों में पुलिस को बुलाया गया। भारी बारिश होने के बावजूद भीम सैनिक बरसात में भी डटे रहे। मौके पर इलाके के तहसीलदार और नगर निगम के जेई पहुंचे लेकिन संतोषजनक जवाब ना मिलने पर भीम सैनिक गुस्से में आ गये। अखिल भारतीय भीम सेना चीफ़ नवाब सतपाल तंवर भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने दीवार को तोड़ डालने की अपील की। देखते ही देखते 5 फुट ऊंची दीवार को भीम सेना ने धराशायी कर दिया। पुलिस ने भीम सैनिकों को रोकने की कोशिश की लेकिन पुलिस नाकाम रही। एसएचओ सुरेन्द्र फौगाट अन्य पुलिसकर्मियों के साथ दीवार पर खड़े हो गए। उसके बावजूद दीवार को तोड़ दिया गया। भीमसेना प्रमुख नवाब सतपाल तंवर ने पास में पड़े लोहे के सरिए से इंटे उखाड़नी शुरू कर दी और देखते ही देखते भीम सैनिकों ने पूरी दीवार को जमींजोद कर दिया।

अभी तो ट्रेलर है पूरी फिल्म दिखा देंगे: अनिल तंवर

अखिल भारतीय भीम सेना के राष्ट्रीय प्रभारी अनिल तंवर ने सख्त लहजे में प्रशासन को चेतावनी दी है कि प्रशासन की सांठ-गांठ से योजनाबद्ध तरीके से बाबा साहब की जमीन पर कब्जा कराया जा रहा है। अनिल तंवर ने कहा कि अभी तो सिर्फ ट्रेलर दिखाया है यदि समय रहते प्रशासन ने कार्यवाही नहीं की तो पूरी फिल्म दिखा देंगे। यदि इसके बाद भी दीवार का निर्माण दोबारा कराया गया तो प्रशासन को महंगा साबित होगा।

30 साल पुराना है जमीन पर दावा

समसपुर गांव के दलित समाज के पास 30 साल पुरानी 3 एकड़ जमीन है जिसपर अम्बेडकर पार्क बना हुआ है और संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित की हुई है। दलित समाज का आरोप है कि गांव के अन्य जाति के लोगों ने सारी जमीन पर अवैध कब्ज़ा कर लिया है। जिसके बाद उनके पास मात्र 400 गज जमीन बची है। इस 400 गज जमीन पर भी अवैध रूप से दीवार खड़ी करके जबरन कब्ज़ा किया जा रहा जिससे विरोध बढ़ गया।

पार्षद कुलदीप यादव और भाजपा ने खड़ी कराई दीवार

अम्बेडकर पार्क पर गहराया विवाद, भीम सेना ने तोड़ी अवैध दीवार | New India Times

समसपुर गांव के दलित समाज का आरोप है कि स्थानीय निगम पार्षद कुलदीप यादव ने अवैध रूप से रातों-रात नींव खुदवाकर दीवार का निर्माण करा दिया साथ ही भाजपा गुरुग्राम उनका पूरा साथ दे रही है। दीवार 8 फुट ऊंची खड़ी की जानी थी जो एक रात में 5 फुट तक बना दी गई थी। बुधवार सुबह भीम सेना ने समसपुर गांव में पहुंचकर दीवार को धराशाही कर दिया और प्रशासन मूक-दर्शक बना देखता रहा।

तंवर की ऑडियो क्लिप से मचा बवाल

मंगलवार की देर रात भीमसेना प्रमुख नवाब सतपाल तंवर ने सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप जारी की जिसमें बुधवार सुबह 9 बजे समसपुर गांव पहुंचने का आह्वान किया गयाथा। रात भर में यह ऑडियो वायरल हो गई और सुबह भीम सैनिकों ने दीवार को तोड़ डाला। अखिल भारतीय भीम सेना की टीमें सुबह समसपुर पहुंच गई। भीमसेना प्रमुख नवाब सतपाल तंवर, राष्ट्रीय प्रभारी अनिल तंवर, गुरुग्राम जिलाध्यक्ष कैलाश रंगा, भीमसेना के वरिष्ठ नेता ईश्वर सिंह, खांडसा भीमसेना के अध्यक्ष श्रीनिवास तंवर, राज सिंह, अशोक पाहट आदि पदाधिकारी पूरे दल-बल के साथ समसपुर पहुंच गए। इस दौरान बसपा नेता प्रताप कदम, अमित कन्हई, लेखी राम, मिशन अगेंस्ट एट्रोसिटी के अध्यक्ष प्रवीण गौतम, सुमित मिर्जापुर, विनय कदम, राकेश, योगेन्द्र सिंह, अशोक, अरविंद, राहुल, गौरव, प्रवीण, मदन, रवि, धीर सिंह, विजय सिंह आदि भीम सैनिक और समसपुर दलित समाज के लोग मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version