एमएलसी प्रत्याशी ने झांसी आकर कोंग्रेसियों से की भेंट, सामाजिक और राजनैतिक लोगों से की चर्चा | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

एमएलसी प्रत्याशी ने झांसी आकर कोंग्रेसियों से की भेंट, सामाजिक और राजनैतिक लोगों से की चर्चा | New India Times

उत्तर प्रदेश विधानपरिषद के लिए दावेदारों ने मतदाताओं से सम्पर्क करना शुरू कर दिया है। शारीरिक दूरी सहित कोविड-19 महामारी से सतर्कता की गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए लोगों से वार्ता की जा रही है। इसी क्रम में इलाहाबाद-झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी अजय कुमार सिंह ने कांग्रेसियों से मुलाक़ात करने के साथ-साथ अन्य सामाजिक व्यक्तित्व से भी झांसी आकर भेंट वार्ता की। इसके साथ ही शहर कांग्रेस अध्यक्ष अरविन्द वशिष्ठ की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन कर चुनावी मन्थन किया। मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय मन्त्री प्रदीप जैन “आदित्य” ने शिक्षित युवाओं से जुड़े मुद्दे उठाकर मतदाताओं के बीच जाने का आह्वान किया। अरविन्द वशिष्ठ ने प्रत्येक बूथ पर जागरूक व्यक्ति को दायित्व सौंपकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने की आवश्यकता पर बल दिया। महानगर संयोजक डॉ विजय भारद्वाज ने कहा कि वर्तमान समय में लोगों को विकल्प की तलाश है और कांग्रेस ने जिस प्रकार विगत समय में प्रियंका गांधी के निर्देशन में सड़कों पर उतरकर जनता की आवाज़ बुलन्द की है उससे लोगों का विश्वास कांग्रेस की तरफ़ बढ़ा है। पूर्व शहर अध्यक्ष इम्तियाज़ हुसैन ने कहा कि अजय कुमार सिंह का व्यक्तित्व भी शिक्षित संवर्ग में विशेष छाप रखता है। पार्टी द्वारा इस प्रकार के ज़मीनी नेता को टिकट देकर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया गया है।

एमएलसी प्रत्याशी ने झांसी आकर कोंग्रेसियों से की भेंट, सामाजिक और राजनैतिक लोगों से की चर्चा | New India Times

इस दौरान गांधीवादी नेता राजेन्द्र रेज़ा, ज़िला प्रभारी श्रीमती एस नोमान, ज़िला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सरला भदौरिया, श्रीमती प्रभा पाल, जितेंद्र भदौरिया, एनएसयूआई ज़िलाध्यक्ष अज़हर खान, शहर अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष आफ़ताब खान, सेवादल ज़िलाध्यक्ष इंजी० विनोद वर्मा, खेलकूद प्रकोष्ठ के ज़िलाध्यक्ष आतिफ़ इमरोज़, मोहम्मद शाहिद, श्रीमती रागिनी पटेल, श्रीमती शमशाद बेगम, श्रीमती शहनाज़, वासिफ़ उमर खान, आरिफ़ सलीम आदि ने विचार प्रकट किए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version