चंद्रशेखर आजाद नगर (भाबरा) के एक मुस्लिम परिवार का काबिले तारीफ कार्य, कोरोना योद्धाओं के लिए 20 पी.पी.ई किट और कोरोना मरीजों के लिए 80 बेड शीट की भेंट | New India Times

रहीम शेरानी, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

चंद्रशेखर आजाद नगर (भाबरा) के एक मुस्लिम परिवार का काबिले तारीफ कार्य, कोरोना योद्धाओं के लिए 20 पी.पी.ई किट और कोरोना मरीजों के लिए 80 बेड शीट की भेंट | New India Times

अलिराजपुर जिले के भाबरा चन्द्रशेखर आजाद नगर की पठान फैमिली द्वारा प्रशासन को सहायता निरंतर की जा रही है
अलिराजपुर जिला कलेक्टर, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग को भी प्रदान की गई कोरोना किट बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित जिला चिकित्सालय के आईसोलेशन वार्ड में जिले के चन्द्रशेखर आजाद नगर के एक मुस्लिम परिवार द्वारा कोरोना योद्धाओं को अपनी ओर से पी.पी.किट, आईसोलेशन वार्ड में उपयोग लाने वाले बेड शीट, भेंट की गई।
चन्द्रशेखर आजाद नगर भाबरा से अब्दुल्ला पठान एवं उनके दो पुत्र आसिफ खान एवं परवेज खान ने जिला चिकित्सालय के आईसोलेशन वार्ड में कार्यरत स्वास्थ्य विभाग की टीम को अपनी ओर 80 बेड शीट और 20 पीपीई किट भेंट किये।

चंद्रशेखर आजाद नगर (भाबरा) के एक मुस्लिम परिवार का काबिले तारीफ कार्य, कोरोना योद्धाओं के लिए 20 पी.पी.ई किट और कोरोना मरीजों के लिए 80 बेड शीट की भेंट | New India Times

अब्दुल्ला खान ने बताया कि वर्तमान में कोरोना वायरस को लेकर जिले में स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, राजस्व विभाग द्वारा कोरोना जैसी महामारी की रोकथाम के लिए कई प्रकार के प्रयास किये जा रहे हैं जिसको देखते हुए जिले में कई सामाजिक संस्थाओं द्वारा अपने अपने क्षेत्र में प्रशासन को इस महामारी से निपटने के लिये कई प्रकार की सहायता प्रदान करी है।
इसी तारतम्य में मेरे परिवार द्वारा अलीराजपुर कलेक्टर महोदया सुरभि गुप्ता, आलीराजपुर एसडीओपी धीरज सिंह बब्बर, जिले के चन्द्रशेखर आजाद नगर में पूर्व में भी पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग में कार्य रहे कोरोना योद्धाओं को फैस वेरियर, हैण्ड सेनेटाईजर, पीपीई किट का वितरण किया गया था। आज बुधवार को मैंने मेरे दोनों पुत्र आसिफ और परवेज के साथ मिलकर जिला चिकित्सालय के आईसोलेशन वार्ड में कार्य कर रहे कोरोना योद्धाओं के लिये 20 पीपीई किट और आईसोलेशन वार्ड के लिये 80 बेडशीट आईसोलेशन वार्ड के प्रभारी चिकित्सक डाॅ. संतोष सोलंकी को सुपूर्द की है।
जिले के चन्द्रशेखर आजाद नगर के अब्दुल्ला पठान के परिवार द्वारा प्रशासन के प्रति जो सहयोग किया जा रहा है वह काफी प्रेरणादायक है। इस प्रकार से सामाजिक संगठन आगे आकर सहयोग करे तो निश्चित रूप से हम जल्द कोरोना जैसी बीमारी से जीत जायेंगे: डाॅ. के.सी. गुप्ता, सिविल सर्जन, जिला चिकित्सालय, अलीराजपुर।

अब्दुल्ला पठान ने जो प्रशासन का सहयोग कर जिला चिकित्सालय के आईसोलेशन वार्ड में कोरोना योद्धाओं को जो सहायता दी है वह काफी सराहनीय है। इस तरह से अनेक सामाजिक संगठन यदि आते हैं तो निश्चित रूप से हम कोरोना जैसी बिमारी से अलीराजपुर जिले को मुक्त कर जिले को ग्रीन झोन में ले आयेगे: डाॅ. प्रकाश ढोके, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला अलीराजपुर।

जिले के चन्द्रशेखर आजाद नगर के निवासी अब्दुल्ला पठान जो लगातार कोरोना को लेकर जिले में कोरोना योद्धाओं को अपनी ओर से सहायता प्रदान कर रहे हैं वह काबिले तारिफ है। इस प्रकार से अन्य सामाजिक संगठन भी प्रशासन की हौसला अफजाई कर जिले को कोरोना से मुक्त कराने में सहयोग करें साथ ही साथ जिले में कोरोना से रोकथाम हेतू जनता में जागरूकता लाने का कार्य करें: विपुल श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक, अलीराजपुर।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version