डकैती की योजना बना रहे आधा दर्जन बदमाश गिरफ्तार | New India Times

हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

डकैती की योजना बना रहे आधा दर्जन बदमाश गिरफ्तार | New India Times

ग्वालियर देहात के डबरा क्षेत्र में एक घर में डकैती डालने की योजना बना रहे आधा दर्जन बदमाशों को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर धर दबोचा है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों से तीन बाइक व अवैध हथियार बरामद कर लिए हैं।

डबरा एसडीओपी उमेश तोमर ने मीडिया को बताया कि बीते रोज मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध लोग नहर के किनारे देखे गए हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने टीम बनाकर नहर के किनारे घेराबंदी करके आईआईपीएस बृजपुर के पास छिपे बदमाशों को पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों की तलाशी ली तो उनसे डकैती डालने में प्रयोग किए जाने वाले प्लास पेचकश, लाल मिर्च पावडर, मास्टर चाबी के साथ तीन कटटे व जिन्दा कारतूसव तीन बाइक भी बरामद कर ली है। पकड़े गए बदमाशो में हेंमत पुत्र राजेन्द्र, पंजाब पुत्र होतम, दीपक उर्फ दीपा उर्फ दीपू पुत्र अमरसिंह, केशव पुत्र होतम व मोनू पुत्र हरीराम सभी आरोपी जाटव समाज को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया है कि शहर व देहात के कई थानों में इन पर कई मामले दर्ज हैं। वहीं पकड़े गए बदमाशों ने 14 चोरी की वारदातें करना भी कबूल किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version