यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर शिक्षक संघ एकीकृत के पूर्व जिला महामंत्री, अच्छे उदघोषक संचालन कर्ता दिवगंत अब्दुलसगीर (अध्यापक) जिन्होंने अपने 4 साल के कार्यकाल में शिक्षा जगत में ख्याति अर्जित की उनके पहली पुण्यतिथि पर संघ के द्वारा पंचायत समिति धौलपुर में उनको श्रंद्धाजलि दी गई। उनकी पुण्यतिथि पर विकास अधिकारी राजेश लवानिया, प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रभान चौधरी के नेतृत्व वृक्षारोपण भी किया गया। प्रदेश संघठन महामंत्री चन्द्रभान चौधरी ने अब्दुल सगीर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सगीर बहुत ही मेहनती, कर्तव्य निष्ठ, लगनशील शिक्षक थे व अच्छे वक्ता व संचालन कर्ता थे। उन्होंने शिक्षक संघ में 4 साल तक कार्य बहुत ही सुचारू रूप से किया। उनके चले जाने से शिक्षा जगत को बहुत हानि हुई है।
विकास अधिकारी राजेश लवानिया ने अब्दुल सगीर की प्रथम पुण्यतिथि पर पेड़ लागते समय बताया कि पर्यावरण के अस्तित्व को बचाने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। बच्चों को अधिकाधिक पेड़ लगाने व उनकी देखभाल करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए व अध्यापकों को चाहिए कि बच्चों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए और उनकी देखभाल के लिए प्रेरित करें, पर्यावरण को बचाने के लिए हर एक को पेड़ लगाना होगा और उनकी जिम्मेदारी लेनी होगी।
जिला महामंत्री मनोज पोसवाल ने श्रंद्धाजलि देते हुए कहा कि हर एक व्यक्ति पेड़ लगाए तो सोच लो कितनी आबादी है फिर से हरियाली आ जायेगी। वृक्ष जीवन का आधार है, मानव जीवन के लिए बहुत उपयोगी है। आज जो पेड़ लगाए हैं उनकी जिम्मेदारी हमारे शिक्षक संघ की होगी और उन्हें वृक्ष मित्र नाम दिया। इस अवसर राकेश प्रजापति, राशिक बेग, अभिषेक, चौलसिंह, बंटू, देवेंद्र शर्मा आदि उपस्थित थे।
