एक जंग कोरोना संग, रक्तदान जीवनदान: कोरोना जागरूकता एवं जन चेतना शिविर का हुआ आयोजन | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

एक जंग कोरोना संग, रक्तदान जीवनदान: कोरोना जागरूकता एवं जन चेतना शिविर का हुआ आयोजन | New India Times

गांव रहुआ, पंचायत – चौहान पूरा, पंचायत समिति राजाखेड़ा जिला धौलपुर राजस्थान में कोरोना जागरूकता एवं जन चेतना अभियान शिविर और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षिक विकास के लिए जागरूकता हेतु कैंप का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मुंशीलाल द्वारा की गई। इस समारोह में
मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महासचिव ABSS (इंडिया) तथा जिला अध्यक्ष अजाक धौलपुर मांगीलाल भूतिया, विशेष अतिथि अमित कुमार, प्रहलाद रजक, नवल किशोर पालीवाल, राम लखन भास्कर, जयप्रकाश, राम अवतार के द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। रामलखन भास्कर ने इस वैश्विक महामारी से बचने के विषय में व्यापक विचार व्यक्त किए तथा अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रेरित किया। शिविर में सोशल डिस्टेंसिंग तथा कोरोना से संबंधित नियमों का विशिष्ट पालन किया गया।
मुख्य अतिथि मांगीलाल भूतिया द्वारा समाज में फैली कुरीतियों, अंधविश्वासों को मिटाने के लिए पढ़े-लिखे युवाओं को आगे आने का आह्वान किया, साथ ही सरकारी योजनाओं का समाज को लाभ दिलाने तथा रोजगारपरक योजनाओं के बारे में विस्तृत चर्चा की और यह समझाने का प्रयास किया कि आप सम्मान से जीना सीखें किसी के द्वारा किसी भी तरह से परेशान किया जाता है तो विरोध करना चाहिए और उसे साझा भी किया करें। नौकरी पेशा जो व्यक्ति हैं वह समाज के लिए अपना शारीरिक, मानसिक तथा आर्थिक सहयोग देकर समाज को आगे बढ़ाने में मदद करें। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की दो पंक्तियों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पियेगा वही दहाड़ेगा। संभाग प्रभारी ABSS भरतपुर प्रहलाद कुमार दिवाकर ने समाज में व्याप्त कुरीतियों, व्यसनों को छोड़ने तथा रक्तदान के महत्व को विस्तृत रूप से समझाते हुए लोगों से रक्तदान करने की अपील की क्योंकि रक्तदान ही सबसे महादान होता है, जो किसी के जीवन को बचाता है।
सभाध्यक्ष नवल किशोर पालीवाल ने शानदार एंकरिंग करते हुए संपूर्ण कार्यक्रम की समीक्षा की। वहीं अमित कुमार (संयोजक) बाल अधिकार संरक्षण समिति, अजाक धौलपुर ने सरकार द्वारा चलाई गई जन कल्याणकारी योजनाओं पर विशेष रूप से प्रकाश डाला जैसे श्रम विभाग (शुभ शक्ति योजना, कौशल विकास योजना, प्रसूति, सामान्य व दुर्घटना योजना) समाज कल्याण विभाग (पेंशन, पालनहार, छात्रावास सहायता योजना ) एवं महिलाओं के लिए महिला अधिकारिता विभाग द्वारा (राष्ट्रीय महिला कंप्यूटर प्रशिक्षण लोन) जिला उद्योग केन्द्र से ऋण आदि विभिन्न प्रकार के लोनो की जानकारी दी। जिलाध्यक्ष ABSS युवा जयपाल सिंह द्वारा रोजगार कार्यालय से बेरोजगारी भत्ता सहित अन्य विशेष योजनाओं के बारे में चर्चा की साथ ही दान गांव में सुरेश कुमार के घर पर छत नहीं होने से उनके बच्चों की परेशानी को देखते हुए उनके लिए पे बैक टू सोसायटी के माध्यम से टीन शेड की कराई व्यवस्था का जिक्र किया। सभी उपस्थित ग्रामीणों ने आभार व्यक्त करते हुए ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित करने का निवेदन करते हुए हर्ष व्यक्त किया। यह मैराथन शिविर 3 घंटे तक चला और अंत में अध्यक्ष साहब ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version