धौलपुर शिक्षक संघ एकीकृत ने मेघावी छात्र का किया सम्मान | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर शिक्षक संघ एकीकृत ने मेघावी छात्र का किया सम्मान | New India Times

राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत धौलपुर के द्वारा प्रदेश संघठन महामन्त्री चन्द्रभान चौधरी के नेतृत्व में मेघावी छात्र का सम्मान किया।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पंचगांव धौलपुर में अध्ययनरत छात्र विवेक बघेल पुत्र श्रीभगवान बघेल के द्वारा कक्षा 10वीं में 95.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने परिवार, समाज, स्कूल व धौलपुर जिले का नाम रोशन किया है, इसी कारण राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत के प्रदेश संघठन महामन्त्री चन्द्रभान चौधरी, जिला परिषद सदस्य व भाजपा नेता श्री वाचाराम बघेल, महादेवी बघेला के द्वारा अच्छे अंक प्राप्त करने पर छात्र विवेक बघेल का सम्मान कर छात्र का हौसला बढाया तथा आगे भविष्य में और अच्छे अंक प्राप्त करने की प्रेरणा दी । यहां प्रदेश संघठन महामन्त्री चन्द्रभान ने कहा कि राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत धौलपुर प्रतिभाओं व मेघावी छात्रों का सम्मान कर रहा है इसी क्रम में यहां विवेक बघेल के द्वारा अच्छे अंक प्राप्त करने पर इनका स्वागत किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version