सीकर में आटो चालक गफ्फार के धार्मिक नारे नहीं लगाने पर युवकों ने बुरी तरह पीटकर किया घायल, घायल की शिकायत पर पुलिस ने तत्परता से आरोपियों को किया गिरफ्तार | New India Times

अशफाक़ कायमखानी, सीकर/जयपुर (राजस्थान), NIT:

सीकर में आटो चालक गफ्फार के धार्मिक नारे नहीं लगाने पर युवकों ने बुरी तरह पीटकर किया घायल, घायल की शिकायत पर पुलिस ने तत्परता से आरोपियों को किया गिरफ्तार | New India Times

गंगा-जमनी तहजीब व साम्प्रदायिक सद्भाव की मिसाल रहे सीकर को कल कुछ उन्मादी युवकों द्वारा दाग लगाने की कोशिश करते हुये एक ओटो चालक को बिना वजह बुरी तरह पीटकर उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गये। शिकायत के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुये आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सीकर में आटो चालक गफ्फार के धार्मिक नारे नहीं लगाने पर युवकों ने बुरी तरह पीटकर किया घायल, घायल की शिकायत पर पुलिस ने तत्परता से आरोपियों को किया गिरफ्तार | New India Times

जानकारी के अनुसार घायल आटो चालक को बूरी तरह पीटते हुये आरोपित युवकों ने धार्मिक नारे लगाने को कहा और ऐसा न करने पर युवकों ने उसे बुरी तरह पीटा एवं उसकी दाढी को नोचने के समाचार मिले हैं।
मिली जानकारी के अनुसार आटो चालक हमेशा की तरह सुबह चार बजे कल्याण सर्किल स्टेण्ड पर आटो के साथ खड़ा होकर निजी बस से उतरने वाली सवारियों में से सवारी लेकर निकटवर्ती गावं झीगर छोटी छोड़कर जब वापस सीकर आ रहा था तो रास्ते में पहले दो उन्मादी युवक एक बोलेरो पिकअप में आकर उसे धार्मिक नारे लगाने को कहा और बुरी तरह पीटने लगे, वहां से जैसे तैसे करके चालक छुड़ाकर वहां से कुछ दूर आने पर वे युवक फिर कुछ साथियों के साथ आकर आटो के आगे गाड़ी लगाकर रोककर उसे बुरी तरह तब तक पीटते रहे जबतक वो बेहोश नहीं हो गया। काफी समय बाद चालक को होश आने पर घायल चालक अपना ओटो लेकर धीरे धीरे शहर की तरफ आकर आपबीती बताने पर कामरेड अब्दुल कय्यूम कुरेशी, सभापति जीवण खान व पार्षद सजाउद्दीन उर्फ पप्पू पहलवान घायल चालक को साथ लेकर पुलिस थाना लेकर गये एवं पप्पू पहलवान ने वारदात की खबर पूर्व केन्द्रीय मंत्री व कांग्रेसी नेता सुभाष महरिया को बताने पर महरिया ने पुलिस अधिकारियों को आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने को कहा जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुये दो आरोपियों को तूरंत गिरफ्तार करके घटना में इस्तेमाल की गई गाड़ी को बरामद कर लिया।
शिकायत पर सीकर सदर थाना में भारतीय दण्ड संहिता की धारा 323, 341, 295, 504, 500, 327, 382, व 34 के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच जारी है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया एवं बाकी की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version