गिद्धौर लालकोठी के पीछे पुलिया से युवक की अधजली लाश बरामद | New India Times

अतिश दीपंकर, पटना ( बिहार ), NIT; ​गिद्धौर लालकोठी के पीछे पुलिया से युवक की अधजली लाश बरामद | New India Timesगिद्धौर थाना क्षेत्र से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर मुख्य राजमार्ग से सटे लालकोठी के पीछे बाईपास सड़क के निकट पुलिया के पास अधजली अवस्था में एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार कि सुबह जब स्थानीय ग्रामीण लालकोठी के पीछे बहियार में शौच करने के लिए गए तो उनकी नजर उक्त पुलिया में अधजली अवस्था में पड़े एक अज्ञात युवक की लाश पर पड़ी। आनन फानन में घबराकर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना गिद्धौर थाना पुलिस को दी गयी। पुलया में अज्ञात युवक के अधजले अवस्था में लाश कैसे और कहां से आई यह एक बड़ा सवाल है। उक्त घटना की खबर ग्रामीणों द्वारा स्थानीय पुलिस प्रशासन को दिए जाने पर सुचना मिलते ही गिद्धौर थानाध्यक्ष ज्योति कुमार मामले की छानबीन में जूटे हुए हैं। ​गिद्धौर लालकोठी के पीछे पुलिया से युवक की अधजली लाश बरामद | New India Timesलगभग 35 वर्ष के उम्र के इस अज्ञात युवक की अधजली अवस्था में लाश पाये जाने के मामले को ले आसपास के ग्रामीणों से लाश के बारे में पुछताछ करने की कोशिश की गयी लेकिन कहीं से भी घटना के कारणों का कुछ पता नहीं चल सका है। लाश को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि कहीं किसी अन्य जगह पर उक्त युवक की अज्ञात अपराधियों द्वार पहले हत्या की गयी और बाद में मृतक युवक के लाश की पहचान छुपाने की मंशा से अपराधियों द्वारा लाश को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर, ज्वलनशील पदार्थ को छिड़ककर जला दिया गया। युवक की हत्या किन कारणों से और क्यूं हुई इस पर पुलिस जांच जारी है। 

वहीं उक्त मामले को ले गिद्धौर थानाध्यक्ष ज्योति कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले को ले घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच जारी है, जल्द ही इस मामले का पर्दाफाश होगा। खैर जो भी हो एक जवान युवक की नृशंश हत्या कर साक्ष्य मिटाने के उदेश्य से अज्ञात अपराधियों द्वारा किये गये इस कुत्सित प्रयास से जिले में अपराधियों के बढ़ते मनोबल को साफ देखा जा सकता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version