रहीम शेरानी, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

अलीराजपुर जिले की आदिवासी प्रतिभावान छात्रा कु. आरती अजनार पिता नागरसिंह अजनार माता श्रीमती नानबाई अजनार पाटड़ी आम्बा फलिया ग्राम कालुवाट विकासखण्ड उदयगढ़ ने इस वर्ष 2020 में कक्षा 12 वीं विज्ञान संकाय (विषय गणित) में अलीराजपुर जिले की टॉपटेन लिस्ट में सर्वोच्च अंकों के साथ प्रथम स्थान 85.2 प्रतिशत प्राप्त कर जिले में आदिवासी समाज, अपने माता पिता, गुरुजनों और अपने ग्राम का नाम रोशन किया है।

9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के शुभ अवसर पर आदिवासी कर्मचारी- अधिकारी संगठन (आकास) के द्वारा “जिला स्तरीय उत्कृष्ट प्रतिभा सम्मान” से सम्मानित उसके ग्रह ग्राम कलुवाट में स्थानीय होने वाले कार्यक्रम में आकास के प्रतिनिधि सदस्य की उपस्थिति में किया जावेगा।
प्रोत्साहन राशि आकास संगठन के जिला संरक्षक सदस्य आर0एस0 गुंडिया साहब जिला परियोजना अधिकारी महिला-बाल विकास विभाग अलीराजपुर की ओर से प्रोत्साहन राशि 5000 रुपये नगद तथा आकास कार्यालय से ट्राफी एवं प्रशस्ति पत्र कमेटी की ओर से आरती अजनार को प्रदान किया जावेगा। आकास संगठन की ओर से असिस्टेंड प्रोफेसर श्री मुकेश अजनार को पुरस्कार सौंप कर 9 अगस्त 2020, विश्व आदिवासी दिवस को ग्राम कालुवाट में उपस्थित होकर पुरस्कृत करने हेतु अधिकृत किया गया है।
