फराज अंसारी, बहराइच ( यूपी ), NIT;
बहराइच गोंडा मार्ग पर बेरिया के निकट तेज़ रफ़्तार डीसीएम ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने डी सी एम् को कब्जे में लेते हुए शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
गोंडा जिले के परसपुर थाना छेत्र के चंदापूर किटौती निवासी लल्ला 35 वर्ष पुत्र अमरनाथ व् उमरी बेगम थाना छेत्र के पूरे देवी बाइसन पूर्वा निवासी बुद्धू 30 वर्ष पुत्र रामबक्स अपनी नातिन की विदाई समारोह में सम्मिलित होने थाना दरगाह के जौहर गांव जा रहे थे जब ये लोग बेरिया के पास पहुचे तभी सामने से रही तेज़ रफ़्तार डी सी एम् ने दोनों को बुरी तरह रौंद दिया जिससे घटना स्थल पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया मौके पर दोनों की मौत हो गयी।
घटना की सुचना लोगों ने पुलिस को दी। कोतवाली देहात पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने डी सी एम् को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
