भोपाल के कबाडखाना मार्केट से वाहन चोर गिरफ्तार | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​
भोपाल के कबाडखाना मार्केट से वाहन चोर गिरफ्तार | New India Timesमिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना की पुलिस को मुखबिर से सचना मिली कि एक युवक पुराने कबाड़ खाना के पास गाड़ी बेचने की बात कर रहा है। तत्काल मौके पर महुँच कर पुलिस ने मुखबिर के बताये गये हुलिए के अनुसार युवक को पकड़ कर जब उस से पूछताछ की तो वह पुलिस को इधर उधर घुमाने लगा लेकिन जब उसके साथ सख्ती की गयी तो उस ने तीन अन्य वाहनों के भी चोरी करने की बात कबूल की। पकड़े गये आरोपी ने अपना नाम बब्लू कुशवाहा पुत्र कल्याण सिंह कुशवाहा (25 वर्ष, निवासी अशोका गार्डन भोपाल का होना बताया है। कोतवाली थाना की पुलिस ने बताया की आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरिफ्तार कर आगे की पूछताछ की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version