व्यापारी संघ द्धारा किया गया मास्क वितरित, किराना व्यापारी संघ का यह प्रयास सराहनीय एवं प्रशंसनीय है: विधायक पटेल | New India Times

रहीम शेरानी, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

व्यापारी संघ द्धारा किया गया मास्क वितरित, किराना व्यापारी संघ का यह प्रयास सराहनीय एवं प्रशंसनीय है: विधायक पटेल | New India Times

विश्वव्यापी महामारी कोरोना के बचाव एवं उपाय को लेकर स्थानिय किराना व्यापारी संघ द्धारा गुरुवार को नगर के प्रमुख मार्गों, चौराहों एवं बैंकों में आमजनों को मास्क का वितरण किया गया।
बस स्टैंड पर आयोजित कार्यक्रम में अतिथि के रुप में विधायक मुकेश पटेल, नपा अध्यक्ष सेना पटेल एवं नपा सीएमओ संतोष चौहान सहित व्यापारी संघ के वरिष्ठजन उपस्थित थे।
इस अवसर पर अतिथियों एवं किराना व्यापारी संघ के सदस्यों ने आमजनता को मास्क वितरित किए। इस दौरान विधायक श्री पटेल ने किराना संघ के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि कोरोना काल में इस तरह के आयोजन कर मास्क वितरण करना सराहनिय एवं प्रशंसनीय कार्य है।
श्री पटेल ने उपस्थिजनों से अपील की है कि वह स्वास्थ्य विभाग की जारी गाईड लाईन का परिपालन करें।
नपा अध्यक्ष सेना पटेल ने किराना संघ के इस नेक कार्य की तारीफ करते हुए आमजनों एवं व्यापारी बंघुओं से अपील की है कि वह सोशल डिस्टेंस का पालन करें। हमारी जन जागरुकता से ही हम सुरक्षित रहकर इस बीमारी से छुटकारा पा सकते हैं।
किराना व्यापारी संघ द्धारा नगर के प्रमुख मार्गों, चौराहों एवं बैंकों के बाहर ग्रामीणों एवं आमजनों को मास्क का वितरण किया गया।
इस दौरान लगभग तीन हजार मास्क वितरित किए गए हैं। संघ द्धारा पांच हजार मास्क वितरण का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन एवं आने-जाने वाले लोगों को सेनेटाईज भी कराया गया। उक्त कार्यक्रम में किराना व्यापारी संघ के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version