वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

आगामी बकरीद, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी के त्यौहार के चलते सिकंदराबाद प्रभारी निरीक्षक हनुमंत लाल तिवारी ने ग्राम रायपुर में संभ्रांत नागरिकों के साथ पीस कमेटी की बैठक की।
मालूम हो कि आगामी 1 अगस्त को बकरीद का त्यौहार संपूर्ण भारत वर्ष में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। कोरोना जैसी वैश्विक बीमारी के चलते उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप किसी भी त्यौहार में सामूहिक रूप से भीड़ इकट्ठा न करके व किसी के भी गले ना मिलकर त्यौहार मनाने का लक्ष्य रखा है। जिसके चलते थाना नीमगांव की चौकी सिकंदराबाद के प्रभारी निरीक्षक हनुमंत लाल तिवारी ने रायपुर गांव पहुंचकर ग्राम प्रधान उजिमा खातून के प्रतिनिधि इरफान खान सहित सभी धर्मों के मौलाना महात्माओं बाबाओं के समक्ष मीटिंग कर शासन के निर्देशों के अनुसार त्यौहार मनाने का लक्ष्य रखा जिस पर सभी लोगों ने अपनी बात कही इस अवसर पर क्षेत्र के कई कई ग्राम प्रधान मौजूद रहे। व छोटे खान ठेकेदार रिजवान खान रकीब खुर्शीद कल्लू पूर्व प्रधान कालीचरण मौर्य सहित,अनुपम पांडे राम अवतार आरक्षी सहित तमाम ग्रामवासी मौजूद रहे।
