मो. मुजम्मिल/मो. जलील, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

एसडीएम मधुवांत राव धुर्वे की उपस्थिति में जुन्नारदेव थाने में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई जिसमें तहसीलदार कमलेश राम नीरज, एसडीओपी ए के सिंह, थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह बिसेन, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा साहू सहित सभी नगर के जिम्मेदार नागरिक, राजनीतिक दलों के पदाधिकारी एवं पत्रकार उपस्थित हुए। शांति समिति की बैठक में माहमारी से बचने के लिए आने वाले त्यौहार को फिजिकल सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए मनाने का निर्णयलिया गया। जिसमें ईद उल अज़हा, रक्षाबंधन एवं भूजलिया पर्व में भीड़ भाड़ ना हो इसका निर्णय लिया गया एवं नियमों का पालन मास्क लगाने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने एवं त्योहारों में भीड़ भाड़ वाली जगह से बचने का निर्णय लिया गया। सभी धार्मिक त्योहार अपने घरों में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मनाने की अपील की गई।
