उज़मा नौशीन पिता मोहम्मद रईस ने 91 प्रतिशत के साथ जिले की प्राणवीय भी सूची में प्राप्त किया प्रथम स्थान | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

उज़मा नौशीन पिता मोहम्मद रईस ने 91 प्रतिशत के साथ जिले की प्राणवीय भी सूची में प्राप्त किया प्रथम स्थान | New India Times

जन शिक्षक मोहम्मद फहीम ने बताया कि सावित्रीबाई फुले शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पुराने सरकारी नेहरू चिकित्सालय के सामने, बुरहानपुर की कक्षा बारहवीं में अध्ययनरत छात्रा उज़मा नौशीन मोहम्मद रईस ने माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में 500 अंकों में से 454 अंक (91 प्रतिशत) प्राप्त कर जिले की टॉपर रही है। इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी सैयद अतीक अली सहित शाला परिवार की ओर से प्राचार्य श्रीमती नीना गुप्ता, वरिष्ठ व्याख्याता कुमारी एस जाधव, विनोद यादव, संजय राऊत, विजय कुमार अगनानी, श्रीमती माला बुंदेले, अंकिता चौहान, डाक्टर पूनी वाला, संजय गहलोत, दीपक डोले, डाक्टर अशफाक खान ने छात्रा उज़मा नौशीन को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। छात्रा उज़मा नौशीन के पिता मोहम्मद रईस ग्राम चूलखान की शासकीय हाई स्कूल में शिक्षक हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version