सद्दाम हुसैन, लखनऊ (यूपी), NIT:

यूपी में पिछले 24 घण्टे में 3260 नये कोरोना पॉज़िटिव केस सामने आए हैं। वही राजधानी लखनऊ में पिछले 24 घण्टे में 449 कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं। पिछले कुछ दिनों से लखनऊ में कोरोना संक्रमित रोगियों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि स्वास्थ विभाग के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। कोविड-19 की रोकथाम के लिए शासन और प्रशासन द्वारा पूरी मुस्तैदी के साथ लोगों को सभी तरह से जागरूक भी किया जा रहा है। इस सब के बावजूद लखनऊ उत्तर प्रदेश का वुहान बनता जा रहा है। प्रदेश की योगी सरकार द्वारा स्वास्थ व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और लापरवाही बरतने पर कई अधिकारियों पर कार्यवाही की गाज भी गिर चुकी है। इसी कड़ी में लखनऊ के सीएमओ का भी स्थानांतरण किया जा चुका है।
वही पिछले 24 घंटों के दौरान कानपुर में 202 कोरोना पॉज़िटिव मिले हैं। इसी प्रकार वाराणसी में भी कोरोना ने रफ्तार पकड़ रखी है, क्योंकि यहां भी 145 कोरोना पॉज़िटिव रोगी सामने आए हैं। ग़ाज़ियाबाद, नोयडा और झाँसी में भी कोरोना संक्रमित रोगियों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है।
